ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । अक्षय ऊर्जा विकास निगम ( क्रेडा ) से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार ब्लाक अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में विद्यालय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण एवम् ऊर्जा दक्षता विषय पर चित्रकला एवम् स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता मे कक्षा 9वीएवम 10 वो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चो को अपनी कल्पना से ऊर्जा बचाने और नवीनीकरण ऊर्जा का अधिक उपयोग करने के विचारों को चित्र में प्रदर्शित किया। साथ ही स्लोगन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का संदेश लेखन किया। संस्था प्राचार्य संतोष साहू ने बताया कि आज के समय में सभी के जीवन में ऊर्जा संरक्षण की जरूरत बन गई हैं। प्रकृति के द्वारा दिया गया ईंधन एक अनमोल तोहफा है। ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीश टोंडे, द्वितीय करिश्मा साहू,तृतीय सपना काटले ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिमा ध्रुव , द्वितीय सपना काठले ,तृतीय अनीश टोंडे ने प्राप्त किया। संस्था प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रभारी कु.ज्योति ध्रुव, महेंद्र कंठले,योगेश गुरुदीवान, शकुन पाटले, एवम समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।