पखांजूर/ पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ पखांजूर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है,बतादे की पखांजूर के एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पिव्ही नंबर 31 निवासी गोपाल बिस्वास ने पखांजूर थाना में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है की नागर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने गोपाल बिस्वास को एक जमीन का पट्टा देने के नाम पर 2 लाख रुपए मांगा था जिसमें गोपाल बिस्वास ने पिव्ही नंबर 33 निवासी निमाई बिस्वास के सामने बप्पा गांगुली को एक लाख रुपए दिया था मगर बप्पा गांगुली ने गोपाल बिस्वास का जमीन की पट्टा बनाकर नहीं दिया था वही आज सत्ता बदलने के बाद गोपाल बिस्वास ने पखांजूर थाना में बप्पा गांगुली के खिलाफ धोखाधड़ी करने का लिखित शिकायत दर्ज कराया है वही पखांजूर पुलिस ने बप्पा गांगुली के खिलाफ 420 की धारा लगा कर कार्यवाही किया है।
बतादे की बप्पा गांगुली भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय की हत्या के मामले में जेल पर हैं वही आज पखांजूर थाना में बप्पा गांगुली के खिलाफ एक और मामला 420 का दर्ज कराया गया है।






