पाटन । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत पाटन में पालना केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र द्वारा कामकाजी महिलाओं के बच्चे लाभान्वित होंगे। यहां कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को दिन भर रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। इस केंद्र का शुभारंभ पार्षद श्रीमती सीता देवांगन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमंत वर्मा , परियोजना अधिकारी छाया वर्मा पर्यवेक्षक नम्रता सिंह तिवारी,झरना दास आदि उपस्थित रहे।







