पाटन ।पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत अमेरी के सरपंच बलराम सूर्यवसी सहित पंचों के साथ वार्ड क्रमांक 4 के पंच संजय यादव उम्र 40 साल पिता स्व तातुराम यादव पूरी(उड़ीसा) घूमने गए थे।इसी दौरान अचानक कोणार्क मन्दिर के पास संजय यादव को चक्कर आ गया।जिन्हें ईलाज के लिये पास के पूरी असप्ताल में ले जाया गया।लेकिंन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।गुरुवार की दोपहर पंच संजय यादव की लाश एम्बुलेंस के माध्यम से ग्राम अमेरी में लाई गई। जिनका अंतिम संस्कार ग्राम के मुक्तिधाम में किया गया। उनकी पत्नी सारदा यादव बेटा समीर यादव बेटी भूमिका यादव सहित परिवार जनों इस दुखद घटना से रोरो कर बुरा हाल है।








