संजय साहू

अंडा। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में पंचमी पर्व पुजा पाठ कर के मनाया गया सुबह से ही भक्तों ने खीर पुड़ी एवं चुनरी लेकर दरबार में चढ़ हाने के लिए मेला जैसा तांता लगा रहा जो कि रात तक चलता रहा दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी नंद पंण्डा भोलू साहू मनोज पटेल के द्वारा माता रानी को सिंगार करके फिर कलश चढहाने की परंपरा विधी विधान के साथ किया गया हर रोज मनोकामना पूर्ति ज्योति कलश के दर्शन के लिए बड़े दुर दुर से भक्त लोग दरबार में आ रहे हैं एवं रात्रि में श्रीराधा कृष्णा फाग एवं सेवा भंजन मंडली के श्री गुलाब साहू एवं हेमंत तेली के मंडली द्वारा रात्रि 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक हर रोज माता सेवा चल रहा है 16 अप्रैल मंगलवार को शाम 4 बजे से महाष्टमी हवन का कार्यक्रम एवं 17 अप्रैल बुधवार को शाम 4 बजे से दरबार से ज्योति कलश शोभायात्रा गली भ्रमण किया जाएगा यह जानकारी दरबार प्रति निधि चंद्र कांत कोसरे जी एवं कुंज लाल साहू जी ने दी।






