पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक-4 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनपद सदस्य पद के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी समर्थित दावेदार ने रिटर्निंग ऑफिसर पवन ठाकुर के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया।
उपचुनाव के तहत क्षेत्र में चुनावी माहौल बनने लगा है। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी जल्द ही अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र क्रमांक-4 में मतदान 1 जून को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।







