पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सरपंच पंच तथा जनपद सदस्य पद के लिए इस बार मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। सभी पदों पर बहुत नामांकन जमा हुए है। जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत पाटन में जनपद सदस्य के 25 पद के लिए जमा हुए 98 नामांकन जमा हुए है। वही ब्लॉक के सरपंच के 108 ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 507 नामांकन जमा हुए है। वही ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायत में पंच के 1695 पद के लिए 3513 नामांकन जमा हुए। नाम वापसी के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।







