पंडरिया।जनपद पंचायत पंडरिया सहित पुरे राज्य में पंचायत सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से ग्राम पंचायतो का कामकाज ठप हो गया है। सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।जिला सचिव संघ के अध्यक्ष जलेश चंद्रवंशी ने कहा कि पंचायत सचिव ही ग्रामीण स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया की हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सचिवों को शासकीयकरण यानि सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाना है।
वहीं दूसरी ओर सचिवों की गैरमौजूदगी से जनकल्याणकारी योजनाए, विकास कार्य और ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही है। सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन चंद्रवंशी ने बताया की सचिवों की हड़ताल के वजह से कई गाँव मे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है। कई पंचायतो मे मोटर पम्प बंद पड़े है। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड रहा है। कामकाज रुक गया है, पेंशन, मनरेगा भुगतान, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने जैसे प्रशानिक कार्य ठप है।
हड़ताल मे मुख्य रूप से सिलाप सिंह धुर्वे, जितेंद्र लहरे, राजेश तिवारी, धन्यजय तिवारी,अम्बिका शर्मा, प्रदीप शुक्ला, भागवत मरकाम, लोचन चंद्राकर, मुकेश शर्मा, ब्रजेश निर्मलकर सहित सैकड़ो सचिव हड़ताल मे शामिल रहे।
