पंचायत सचिव संघ ने पाटन के नए तहसीलदार मनोज गुप्ता का किया स्वागत

पाटन। पाटन तहसील में नवपदस्थ तहसीलदार मनोज गुप्ता ने आज कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पंचायत सचिव संघ पाटन ब्लॉक द्वारा तहसील कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू, प्रदेश महामंत्री यशवंत आडील, ब्लॉक सचिव बिहारी लाल साहू एवं सचिव हितेंद्र कौशिक मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार मनोज गुप्ता से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।