
बालोद। क्षेत्र के वनांचल ग्राम पंचायत परसदा ज में पदस्त पंचायत सचिव होमलाल देवदास ने जोगीरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इस घटना के कारण फिलहाल तो अज्ञात है बताया जाता है कि मूल रूप से ग्राम को कोहंगाटोला

में रहने वाले होम लाल देवदास परसदा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे लेकिन कई दिनों से पंचायत में काम पर नहीं जा रहे थे बुधवार को सुबह उन्होंने जंगेरा में जाकर मुक्तिधाम के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।





