पंचायत सचिव का नहीं हुआ स्थानांतरण, आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला, जनपद सी ई ओ का घेराव भी करेंगे, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ग्राम पंचायत pahanda पहांदा अ के सरपंच पंच और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में पदस्त सचिव अरुण निर्मलकर का स्थानांतरण का मांग करते हुए आज ग्राम पंचायत में ताला जड़ दिया है। पिछले कई माह से सचिव का स्थानांतरण की मांग कर रहे है ग्रामीण । जब स्थानांतरण नहीं हुआ तो आज ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी अभी पंचायत में ताला जड़कर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनपद पंचायत पाटन मुख्यालय पहुंचकर सी ई ओ का घेराव भी करने वाले है।