भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के अपात्र हितग्रहियो की पंचायत चस्पा करेगा सूची, ग्रामीण सचिवालय के निरीक्षण में पहुंचे जनपद सीईओ ने दिए निर्देश, चीचा में देखा पंचायत का रिकार्ड


पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सीईओ डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी ने आज ग्रामीण सचिवालय का निरीक्षण करने ग्राम चीचा पहुंचे।  ग्राम पंचायत में ग्रामीण सचिवालय लगा था । डिप्टी कलेक्टर सीईओ मुकेश कोठारी ने पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि शासकीय योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी, हितग्राही मूलक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा पंचायत के कामकाज के नियमों की जानकारी का फ्लेक्स बनाकर के पंचायत में लगवाएं । जिससे कि हितग्राहियों को इसकी जानकारी मिल सके।  इसके अलावा उन्होंने पेंशन से संबंधित हितग्राही का भी सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भूमिहीन मजदूर न्याय योजना व अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का अपात्र हितग्राही जो है उनका भी सूची चस्पा करें और उसके साथ ही किस कारण से अपात्र पाए गए उसकी जानकारी भी सूची पर उल्लेख करें।  श्री कोठारी ने पंचायत की साफ सफाई  के साथ रंगरोगन कराने के निर्देश दिए । ग्राम पंचायत के सचिव ने आज ग्रामीण सचिवालय में आए लोगों के बारे में भी जानकारी दी।  अब तक के प्राप्त आवेदनों को भी जानकारी सीईओ के सामने रखी । इसके अलावा पंचायत का रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया।