पंडरिया : चलती कार में लगी आग,चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

पंडरिया।ब्लाक के ग्राम नरौली निवासी जितेंद्र चन्द्राकर की ब्रेजा कार क्रमांक CG 28 M 7344 में शुक्रवार दोपहर चलती कार के आग लग गई। जिसमें चार दोस्त करीब 2.50 बजे कुई-कुकदूर तरफ जा रहे थे।
कार में सवार कार्तिक ने बताया कि चलती कार में अचानक Ac ब्लोवर से अचानक आग निकलने लगा। जिसके बाद सभी लोग गाड़ी से उतर गए।10 मिनट में कार जलाकर राख हो गया।
कार में कार्तिक चन्द्राकर,जितेंद चन्द्राकर,नीलू चन्द्राकर,अनिल चन्द्राकर सवार थे।यह घटना पंडरिया ब्लाक के ग्राम सगौना नाले के पास कुकदूर थाना की है।