पंडरिया:ब्लाक के ग्राम सूरजपुरा कला स्थित शासकीय प्राथमिक एवम् माध्यमिक शाला में न्योता भोज कार्यक्रम हुआ


पंडरिया।शिक्षक अनिता बंजारा ने अपने पुत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शाला के सभी बच्चो को न्योता भोजन में खीर पुड़ी खिलाया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी, संकुल प्राचार्य अंजोर सिंह पैकरा, संकुल समन्वयक भागवत राम साहू, एवम् शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवम् सदस्य उपस्थित रह। न्योता भोजन के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहा यह योजना बच्चो के लिए स्वास्थ्य वर्धक एवम् खुशी का दिन होता है।ग्रामवासी अपने ही गांव में अपने ही बच्चो को चाहे जन्मदिन हो, चाहे छट्टी कार्यक्रम या शादी – ब्याह का कार्यक्रम हो। इस अवसर पर अपने गांव के स्कूलों में न्योता भोजन का आयोजन कर सकते है।श्री बनर्जी ने कहा कि इस भोज के माध्यम से समाज व बच्चों में सहभागिता की भावना विकसित होती है।इसके साथ ही गांव के लोगों, -पालकों व विद्यालय के मध्य सम्पर्क बढ़ता है।नेवता भोज समाज के लिए हर दृष्टि से लाभकारी है।