पंडरिया- ब्लाक के ग्राम डोमसरा विद्यालय परिसर में शनिवार दोपहर 11 बजे से प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल मैदान में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में डोमसरा के प्राथमिक व माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि खंड स्त्रोत समन्वयक राममुरारी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में नया उत्साह जागृत होता है।पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों को संस्कृति व संस्कार भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीत व छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिख रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ये गतिविधियां आवश्यक है।बच्चों में पढ़ाई के अलावा खेलकूद,सांस्कृतिक गतिविधि सहित अनेक क्षेत्रों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है।जिसे शिक्षक तराशकर समाज के सामने लाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रमों में डोमसरा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय द्वारा बाल विवाह, शिक्षा,स्वच्छता व रानी लक्ष्मी बाई के वीरता का प्रदर्शन पर नाटक प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा बच्चों द्वारा विभिन्न लोक गीत व सुवा नृत्य, देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच गायत्री सोयम,जनभागीदारी अध्यक्ष मल्लू निर्मलकर,संतोष सोयाम, मुकेश जायसवाल, इंद्रजीत सिंह, रमेश जायसवाल,रोहित जायसवाल, धर्मेंद्र,रोहित बांधकर,दुर्जन चन्द्राकर, ब्रजेश बांधकर,संकुल समन्वयक ईश्वर तिवारी, प्रधान पाठक डोमसरा कुमूदिनी तिवारी,मोहन राजपूत, सुरेश चंद्रवंशी,विश्वलता मानिकपुरी,शिक्षक प्रवीण तिवारी, आभा बघेल, यशवंत पाठक, निशा सिंगरौल सहित समस्त पंचगण, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पुरुस्कृत किया गया-वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरुस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा गांव के प्रतिभावान छात्र जिनका चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में चयन हुआ है।जिन्हें भी सम्मानित किया गया।








