पंडरिया:ब्लाक के मिडिल स्कूल लिम्हईपुर में मातृ पितृ पूजन सह बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया

पंडरिया।सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात सभी बच्चों ने अभिभावकों का बारी – बारी से बच्चों ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में माताओं एवम् पिताओं का भागीदारी विशेष रूप से रहा।इस दौरान प्रधानपाठक मुखीराम मरावी,रामनारायण कृषे, शिक्षक विनोद कुमार जायसवाल,लेखराम जायसवाल सहित पालक व बच्चे उपस्थित थे।