पंडरिया-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार पंडरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल की उपस्थिति में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत जी की 102 वीं जयंती 1 अप्रेल बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के पदाधिकारीओ द्वारा उनके छायाचित्र पर श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि देकर उनके कार्यकाल व आदर्शों को याद किया गया। यह कार्यक्रम पंडरिया के गुप्ता धर्म शाला भवन में संपन्न हुआ । श्री साहू ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम कैबिनेट मंत्री कहलाते हैं।
वे छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के पिता हैं। उन्हें पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का स्वप्नदृष्टा भी माना जाता है।
इसलिए उन्हें “अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम कैबिनेट मंत्री” और कांग्रेस के सबसे सफल विधायकों में गिना जाता है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा , कांग्रेस वारिष्ठ नेता काशीनाथ ठाकुर, खोवाराम भास्कर, दिनेश कोसारिया, मनीष शर्मा, संजू तिवारी, अतुल बरगाह, नंदकुमार चंद्रवंशी, शैलेन्द्र गुप्ता, राजकुमार अनंत, लक्ष्मीनारायण साहू, शिवगायकवाड, रामकुमार गायकवाड. पार्षद औऱ प्रतिनिधि चंद्रभान टंडन, दिलीप चन्द्रवंशी, मुकेश सावरा ,अखिलेश ठाकुर, अर्जुन साहू, सरताज खान, संतोष चन्द्रवंशी, दिलीप सांडिल्य, विक्रम यादव, शिवम सावरा, निक्की सावरा, चन्द्रकुमार साहू, मुकेश चंद्रवंशी,मुकेश साहू, अमित सावरा सहित पूरे कांग्रेस जन सम्मिलित हुआ।







