बिजली विभाग के मुख्य गेट पर ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
बिज़ली बिल बढ़कर आने से आमजन परेशान – मनीष शर्मा
बढ़ी हुई बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी करेगी उग्र आंदोलन- रवि चन्द्रवंशी
पंडरिया- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस पंडरिया द्वारा ब्लॉक के समस्त बिजली विभाग कार्यालयों के ताला लगाकर प्रदर्शन किया गया है,पंडरिया के मैनपुरा स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ताला लगाकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया उसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर आंदोलन ख़त्म किए।
प्रदर्शन के प्रभारी व युवा नेता मनीष शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बिजली के दामों में वृद्धि कर अपने कब्र खोदने का काम किया है आने वाले समय में एक आम छत्तीसगढिया किसान मज़दूर वर्ग बदला ज़रूर लेंगे।प्रदर्शन में उपस्थित युवा किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है। पहले महंगाई से जनता परेशान थी, अब बिजली के बढ़े बिलों ने घर-घर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।आगे उग्र आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ट नेता पारस बगानी, गुरुदत्त शर्मा, गौतम शर्मा, खोवाराम भास्कर ,शैलेन्द्र गुप्ता ,चंद्रभान टंडन, ममता नीलू शर्मा, वैभव ठाकुर , रवि मानिकपुरी, गिरिराज सिंह, शारदा सोनवानी, वीरेंद्र चंद्रकार, गोलू ठाकुर ,रामसिंग ,मनोरथ चंद्रकार ,श्रवण साहू, दिनेश चंद्रवंशी, लक्ष्मी साहू ,ललित, रोहित ,राजेश, आनंद, महेश, रंजीत, घनाराम, सुरेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।







