पंडरिया।नगर के वार्ड क्रमांक 10 मोतिमपुर के हरिनाले में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक युवक की पहचान रामसिंह बंजारे (45),पिता हीरा बंजारे मोतिमपुर निवासी के रूप में हुई है।उक्त स्थान पर हरिनाला में स्टाप डेम बना है,जिसके नीचे युवक का शव बरामद हुआ है,स्टाप डेम के बाहर नाले में करीब एक फिट पानी भरा हुआ है जहां युवक का शव मिला है।।युवक के सिर में चोट लगी है।प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है।माना जा रहा है कि स्टाप डेम से पीछे गिरने पर युवक की मौत हुई है,हालांकि पुलिस अनेक नजरिये से इसकी पतासाजी कर रही है।

पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनश्री ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट लगी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।पोस्टमार्डम पश्चात शव परिवार जनों को सौप दी गयी है।






