पंडरिया : अनियंत्रित होकर फोक नदी में गिरी कार,4 लोगों की मौत…शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे पंडरिया

पंडरिया।रायपुर के बीरगांव से शादी समारोह में शामिल होने पंडरिया आ रही एक कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के गंडई के पास फोक नदी पुल के समीप रविवार रात करीब 9.30 बजे की है। कार में सवार लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पंडरिया जा रहे थे। पुल के पास मोड़ पर
कार सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
घटना में घायलो को तत्काल नदी से बाहर निकालकर पंडरिया अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में अनाश मोहम्मद 19 वर्ष, शैफ खान 20 वर्ष, कौनेन 20 वर्ष व अरमान अली की मौत हो गई,वहीं आरजू 20 वर्ष व जुनैद अब्दुल 25 वर्ष को हेड इंजुरी व गम्भीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पांडातराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
खराब सड़क के कारण हुई घटना-प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना खराब सड़क के कारण हुई है।नदी के पहले तक सड़क नई बनी हुई है।जबकि नदी व पुल वाले करीब200 मीटर सड़क को नहीं बनाया गया है।पिछले दो वर्ष से यह इसी स्थिति में पड़ा है।अच्छी सड़क से लोग तेज गति से आते हैं,अचानक खराब सड़क व मोड़ होने के कारण वाहन को नियंत्रित करना संभव नहीं होता है,जिसके कारण यहां घटना होते रहती है।