पंडरिया: चिरायु टीम ने कुंडा स्कूल में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण


पंडरिया-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया के चिरायु टीम बी के द्वारा सोमवार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुंडा में बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जिसमे किसी भी  बच्चो को गंभीर बीमारी नही पाया गया।परीक्षण के दौरान 01 बच्चे को सर्दी, 04बच्चो को खुजली, 01बच्चे को खांसी, 03बच्चो को अन्य परेशानी थी। जिनके लिए दवाई दिया गया तथा 02 बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया बुलाया गया। सभी बच्चो को स्वच्छता के बारे में अवगत कराया गया।चिरायु टीम में डॉ नवीन पाली , डॉ रोशनी , शैलेन्द्र केसरवानी लैब टेक्नीशियन, विष्णु मसराम फार्मासिस्ट, सरिता माथुर,ए एन एम उपस्थित रही। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2014 से संचालित है,जिसमे एक पुरूष डॉक्टर, एक महिला डॉक्टर , एक लैब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट, एक ए एन एम के साथ पूरी टीम होती हैं। जो आंगनबाड़ी और स्कूल में विजिट कर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।आंगनबाड़ी में 0 से 6 साल तक के बच्चो का साल में 2 बार परीक्षण ( हर 6 महीने में एक बार) किया जाता है तथा स्कूल में 1 बार परीक्षण कर गंभीर बीमारियों का पता लगाकर सरकार के द्वारा फ्री में उच्च संस्था में इलाज करवाया जाता है।चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद से स्कूल में बच्चों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।