पंडरिया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व मोतीलाल वोरा के पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की । अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री मोतीलाल वोरा राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा जी और दिल्ली में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवा दी । इसी कारण उन्हें पूरी कांग्रेस पार्टी बाबू जी बोलकर सम्बोधित करती थी । उनके द्वारा किये गए कार्य को आज भी याद किया जाता है । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री मोतीलाल वोरा जी के बताए मार्ग में कांग्रेस पार्टी चलेगी और छत्तीसगढ़ अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप किये उनके कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा । श्रद्धांजलि सभा में श्री निर्मल सलूजा,गुरुदत्त शर्मा,दिनेश कोशरिया,खोवाराम भास्कर,संजू तिवारी,रवि गुप्ता,सुनील ठाकुर,छेदी जायसवाल,श्याम लाल धुलिया,मनोज राजपूत,चंद्रभान टण्डन,राजेन्द्र यादव,शैलेन्द्र गुप्ता,संदीप साहू,थालेश देवांगन,सोनू यादव,वैभव ठाकुर,मुकेश सँवरा, विकास देवांगन,राम कुमार गायकवाड़,सुजीत कुम्भकार,दुर्गेश कुम्भकार,राजा ठाकुर,आशु साहू,सुजल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







