पंडरिया पर्यावरण संरक्षण समिति ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर किया  पौधारोपण

पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्यों द्वारा 26 मार्च गुरुवार को श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर के जनपद कार्यालय के पास कचनार का एक पौधा रोपित किया गया।साथ ही उनके द्वारा नगरवासियों सहित सभी लोगों से विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की गई।समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण का कार्य किया जाता है। पौधारोपण के दौरान समिति के मोहन सिंह राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, गोविंद रजक, चंद्रप्रकाश राजपूत, मुकेश कौशिक, शंकर चंद्रवंशी उपस्थित थे।