पंडरिया – राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एफ आर वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के विकास खंड कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा के 17 मूल्यांकन केंद्र में कक्षा 5 वी केंद्रीकृत परीक्षा 2025 के अमूल्यांकित का उत्तरपुस्तिका का मूल्याकंन कार्य 30 मार्च से प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में विकासखंड पंडरिया के अन्तर्गत मूल्यांकन केंद्र शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे 36 विषय शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रथम दिवस 1488 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्र अधिकारी संतोष कुमार साहू ने बताया कि 8 संकुल केंद्र के अंतर्गत कक्षा 5 वी कक्षा पढ़ाने वाले विषय शिक्षक/शिक्षिकाओं से मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक विषय के लिए मुख्य मूल्यांकन कर्ता प्रधानपाठक रमेश कुमार बंजारे, कमल कुमार पटेल, प्रतिमा शर्मा, प्रताप सिंह राठौर एवं सहायक केंद्राध्यक्ष ज्योति ध्रुव , महेश जायसवाल को नियुक्त किया गया है।मूल्यांकनकर्ता 40 अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन प्रत्येक दिवस किया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश जायसवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण खंड श्रोत समन्वयक राममुरारी यादव , प्राचार्य शहरुद्दीन मुसलमान, शैक्षिक समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना ने किया।







