पंडरिया।नगर के विद्यालय एंबीशन
पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नवोदय परीक्षा में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।जिससे पालको व शिक्षकों में हर्ष है। हुनाक्षी साहू,जलेश्वरी मरावी,अनुराधा ध्रुव,रिया खरे,एवं अनिरुद्ध बांधेकर का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, प्राचार्य एवं विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाओं ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को बधाई दिए तथा नगर एवं विद्यालय में हर्ष का माहौल है।







