पंडरिया।ब्लाक के समीप स्थित ग्राम डोमसरा में शनिवार रात्रि में पंचराम जायसवाल के ठेला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे ठेले में रखे किराना सामानों के साथ रेफ्रिजरेटर व कुछ नकदी रकम भी जलकर राख हो गया।पंचराम जायसवाल ने बताया कि आग की वजह से हुए नुकसान लगभग 80000 से 1 लाख रुपए के बीच हुई है। आग शॉर्ट सर्किट से या किसी के द्वारा लगाया गया ये जांच का विषय है। आग जिस भी कारण से लगा हो पर पंचराम जायसवाल को रोजगार पर पूर्ण विराम लगाकर आर्थिक रूप से उनका कमर तोड़ दिया है।ठेला बीच बस्ती में है, पर आग जलते हुए किसी ने नहीं देखा।जिससे आशंका जताई जा रही है कि आग मध्य रात्रि के बाद लगा हो। जिस कारण से किसी ने नहीं देखा। सुबह जब लोग उठे तो देखा कि कल रात जहां पर ठेला था,वहां पर सिर्फ राख का ढेर बस था।आग लगने की सूचना थाने में दे दिया गया है।







