पंडरिया।नगर के एक मात्र निस्तारी के लिए बांधा तालाब है,जो नाली से निकलने वाले गंदे पानी के चलते प्रदूषित हो गई है।तालाब में डाले गए मछलियां मर रही है।तालाब में सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन मछलियां मर रही है।तालाब में मृत मछलियों से बदबू आ रही है।मछलियों में मरने से यहां पानी के प्रदूषित होने का अनुमान लगाया जा सकता है।एक तरफ जहां मछलियां मर रही हैं।वहीं यहाँ स्नान करने वालों लोगों सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया जा सकता है,प्रदूषित पानी से त्वचा रोग सहित अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।नगर में यह एक मात्र निस्तारी के लिए बड़ा तालाब है।समय रहते तालाब के पानी का उपचार नहीं होने तथा प्रदूषित नाली के पानी को नहीं रोकने से नगर में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
नगर पालिका सीएमओ यमन देवांगन ने बताया कि मछली पालन करने वाले ठेकेदार को मृत मछलियों को हटाकर ब्लीचिंग पावडर डालकर सफाई करने का निर्देश दिया गया है,साथ ही मत्स्य विभाग से भी मार्गदर्शन लिया जा रहा है।







