पंडरिया : अनेक विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण,विधायक भावना बोहरा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी


पंडरिया।पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।कवर्धा मेनरोड से रैतापारा 7.50 किमी,जिसकी लागत 508.91 लाख है।
इस सड़क के बनने से ग्राम- पुतकी कला-पलानसरी -रैतापारा के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।इसी तरह ग्राम रेहुंटा से कुम्ही तक 4.86 किमी तक 313.77 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया गया ।इससे
ग्राम कुम्ही,धोबघट्टी व रेहुंटा के ग्रामीणों को लाभ होगा।भूमिपूजन के अलावा लोकार्पण भी किया गया।जिसमें कुम्ही में सामुदायिक भवन, 10 लाख,आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख का लोकार्पण हुआ।ग्राम परसवारा में सांस्कृतिक मंच 3 लाख का लोकार्पण किया गया।

डोंगरियकला में
सामुदायिक भवन- 10 लाख
एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगा।लोगो को आवागमन सुविधा मिलेगी।श्रीमती बोहरा ने कहा कि विष्णुदेव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कर रही है।साथ ही केंद्र में मोदी सरकार गांव, गरीब व अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है।इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल थे।