पंडरिया।होली के पूर्व सोमवार देर रात शुभ मुहूर्त पर क्षेत्र में होलिका दहन किया गया।वहीं मंगलवार सुबह सूतक व ग्रहण के चलते होली नहीं खेली गई। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर होलीका जलाई गई। नगर के गांधी चौक,बैरागपारा, मंडी चौक, घोघरा पारा, मैनपुरा, बस स्टैण्ड, महामाया चैक, दुर्जाबंद पारा,पाढ़ी रोड, गोपीबंद पारा व कई स्थानों पर होली जलाई गई।नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया।नगाड़े की आवाज कम सुनाई पड़ी।ग्राम महली,कुंडा,दुल्लापुर,डोमसरा,मोहगांव,रुसे,पाढ़ी,देवसरा,नेऊर, कोदवागोड़ान,कुम्ही,पिपरखूँटी,पौनी,पडकी कला,परसवारा,कापादह, बाघामुड़ा,मोहतरा,रमतला,पेंड्री,बघर्रा,महका सहित सभी गांवों के होलिका दहन किया गया।



शर्मा परिवार द्वारा आयोजित फ़ागुन उत्सव धूम धाम से मनाया।खाटू श्याम दरबार सजाया गया फूलों की होली खेली गई
-नगर के गाँधी चौक में शर्मा परिवार ने फ़ागुन महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया।पिछले 40 वर्षों से यहां होलिका दहन किया जा रहा है।जिसमें नगर सहित आस- पास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।होलिका दहन के पूर्व सुबह भजन भगवान की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मोहतरा व रमतला के फाग गायक ने नगाड़ो की थाप से सभी को होली के रंग के रंगा दिया। लोग बड़ी संख्या में खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने पहुँच रहे थे।वहीं रात को होलिका दहन मोहल्ले के वरिष्ट घनश्याम शर्मा ने पूजा अर्चना कर सम्पन्न किया। जिसमें बाजार पारा के सभी लोगो ने हिस्सा लिया।







