मिडिल स्कूल लिम्हईपुर की छात्रा ज्योति धुर्वे का प्रयास विद्यालय में चयन…शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने दी बधाई


पंडरिया-ब्लाक के मिडिल स्कूल लिम्हईपुर की छात्रा ज्योति धुर्वे पिता बिहारी राम धुर्वे का चयन प्रयास विद्यालय में हुआ है। ज्योति धुर्वे की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधानपाठक मुखीराम मरावी, शिक्षक विनोद कुमार जायसवाल,शिक्षक लेखराम जायसवाल ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है। ज्योति धुर्वे के प्रयास विद्यालय में चयन होने पर उनके पालकों एवम् ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।