पंडरिया। नगर की संयम शान जैन समाज के दिनेश व इंद्रा देवी डाकलिया परिवार की दीक्षा बिटिया मुमुक्षु काजल डाकलिया जिनकी भगवती दीक्षा आगामी 23 अप्रैल को देलवाड़ा तीर्थ माउंट आबू में खरतर गच्छ आचार्य आद्धात्यमयोगी प पू महेन्द्र सागर महाराज साहेब,युवा मनीषी प पू मनीष सागर महाराज साहेब के साथ मनोहर शिशु मंडल की साध्वी संघमित्रा जी म सा की पावन निश्रा में संपन्न होनी है।
मंगलवार को पंडरिया नगर के साथ छ ग के सभी शहरों से आए हुए धर्म प्रेमी श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति में अनुमोदना अभिनंदन कार्यक्रम 13-14 अप्रैल को पंडरिया में श्री संघ पंडरिया के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे दूसरे दिन भव्य वरघोड़ा प्रभु परमात्मा के आशीर्वाद के साथ निकाली गयी।जिसमे जैन समाज के सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ पंडरिया नगर के सर्व समाज ने उत्साह पूर्वक उपस्थिति दर्ज कराकर मुमुक्षु बहन के संयम मार्ग की अनुमोदना अभिनन्दन किया।
13 अप्रैल की रात्रि में अनुमोदना अभिनंदन भाव यात्रा की प्रस्तुति दुर्ग के CA संतोष जैन के साथ भक्ति भावना प्रस्तुति दर्शन कोठारी ने की।दूसरे दिवस प्रातः 9 बजे मुमुक्षु काजल डाकलिया को भव्य रथ में सकल जैन श्री संघ के साथ वरघोड़ा निकाली गयी।जिसमे गांधी चौक में समाज के लोगो द्वारा लड्डुओं की प्रसादी वितरण किया गया।गांधी चौक में भाजपा के चन्द्रकुमार सोनी,नवलकिशोर पांडेय,देवेंद्र गुप्ता,पार्षद अनुराग सिंह,कुलदीप सिंह छाबड़ा,प्रहलाद मिश्रा,ब्राह्मण समाज के नरेन्द्र तिवारी,बद्री शुक्ला,अमन पाठक,पूरन सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला कुर्रे,मीनाक्षी सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर आरती उतारकर अनुमोदना अभिनंदन किया गया।साथ ही कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू,जिला कांग्रेस के महामंत्री मनीष शर्मा,मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा,योगेश शर्मा,पार्षद राजकिरण सिंह के साथ कार्यकर्ताओ ने भी अभिनंदन किया।इसके अलावा सर्व समाज प्रमुखों द्वारा भी अभिनंदन किया।मुमुक्षु बहन के स्वागत में जैन समाज के अलावा अन्य समाज राजनीतिक दलों राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा के साथ मीडिया के साथियों ने एक जुटता का परिचय देते हुए अभिनंदन किया। पंडरिया नगर में सर्व धर्म समभाव की भावना देखने को मिली।
वरघोड़ा के बाद आत्मानंद स्कूल में कुंकुम मायरा के साथ मेहंदी सांझी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
रात्रि में जैन समाज की महिला मंडल द्वारा मुमुक्षु बहन के संयम की अनुमोदना हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति की गई।जिसमे प्रमुख रूप से लीला देवी लोढ़ा,नगीना देवी लोढ़ा,मंजू छाजेड़,ज्योति लोढ़ा,वन्दना डाकलिया,तनुश्री लोढ़ा,परी लोढ़ा,हंसिका लोढ़ा के साथ अभिषेक लोढ़ा,प्रतीक बंगानी की प्रस्तुति सराहनीय रही।
रात्रि में अभिनंदन अनुमोदना के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हुए और मुमुक्षु बहन के अनुमोदना में अपनी भावनाओ को व्यक्त करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने डाकलिया परिवार को अपनी बिटिया को जिन शासन की सेवा में संयम समर्पण की अनुमोदना की।उनकी उपस्थिति के लिए जैन श्री संघ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मुमुक्षु बहन के अभिनंदन के लिए पंडरिया की विधायक भावना बोहरा द्वारा भी अभिनंदन पत्र भेजा गया। जिसमे उन्होंने मुमुक्षु बहन के संयम जीवन की अनुमोदना करते हुए डाकलिया परिवार को बधाई दी।विधायक बोहरा द्वारा भेजे गए अभिनंदन पत्र को हरीश जैन के साथ श्री संघ के वरिष्ठजनों ने मुमुक्षु को दिया।
सकल जैन श्री संघ के द्वारा भी मुमुक्षु को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे वरिष्ठ भीखमचंद लोढ़ा,हरखचंद लोढ़ा के साथ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाकलिया परिवार के प्रकाशचंद ,सुधीर,संतोष,दिनेश,किशोर,कुलदीप,तक़दीर एवं ऋषि डाकलिया के साथ श्री संघ के अध्यक्ष हरीश जैन,उपाध्यक्ष यशवंतराज बंगानी,ललित बोथरा,सह सचिव दीपक लोढ़ा,के साथ ट्रस्टी सुरेश लोढ़ा,शिखर लोढ़ा,चन्द्रविजय मुनोत,अंगूर छाजेड़,सिद्धार्थ जैन के साथ विजय लोढ़ा दिलीप छाजेड़,टीकमचंद लोढ़ा,चंदू डाकलिया,कोमल डाकलिया,नितेश लोढ़ा,शिबू लोढ़ा,प्रणय लोढ़ा,पीयूष लोढ़ा,विवेक लोढ़ा के साथ महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने सहयोग किया,पार्श्व महिला मंडल की सदस्याओं ने मुमुक्षु को लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया
सभी का आभार डाकलिया परिवार के दिनेश जी इंद्रा देवी के साथ सकल श्री संघ अध्यक्ष हरीश लोढ़ा ने किया।







