पंडरिया।गुरुपर्व के पावन अवसर पर कवर्धा में जिला स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती हर्षोल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री माननीय विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा एवं समाजहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर को माननीय गृहमंत्री द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही पूनाराम पनागर एवं कमलेश कुमार लांझे को भी मंत्री महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक थे। उनके विचार आज भी समानता, बंधुत्व और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने अपने जीवन में धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया और समाज की एकता को मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है।”
कार्यक्रम में चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, सर्व रविदास समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा, जिला अध्यक्ष नंदू राडेकर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, डॉ. एम.एल. बाचकर, राजेंद्र चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू, गुरदीप सिंह, सतविंदर कौर पाहुजा, सौखी अहिरवार, घनाराम बांधेकर, कांशी पनागर, दल्लीचंद चौरिया, योगेश चौरिया, मानिक खरे, दिनेश बर्वे, रामचरण लांझी, किशोर बांधेकर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, नारी शक्ति, युवा एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही।







