पंडरिया।नगर के वार्ड क्रमांक 14 अलीपुर में बुधवार की दरम्यानी रात 6 घरों में ताले तोड़कर चोरी की गई।जिन घरों में चोरी हुई सभी घर मे कोई नहीं थे,इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।सीसी टीवी फुटेज के आधार पर 7 मई 12.30 चोरी की घटना दिखाई पड़ रही है।शिव प्रसाद कृषे शिक्षक अपने परिवार के साथ रिस्तेदार के शादी में मध्यप्रदेश गया हुआ था।जिसके घर के अलमारी को तोड़कर एक सोने का मंगल सूत्र,झुमकी,दो नग फूली, दो नग टाप्स,चांदी की एक अंगूठी,2 पायल सहित नगदी व गहने की चोरी की गई है।फोन द्वारा सूचना मिलने पर वह सुबह 11 बजे वापस लौटकर देखा को दरवाजे के ताला गायब था तथा अलमारी खुला हुआ था।जिसमें रखे गहने व नकदी गायब थे।शिव प्रसाद ने बताया कि उनके घर से करीब 15 लाख के गहने चोरी हुई है।इसी वार्ड के सुखलाल धुर्वे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से सोने के 3 नग फूली व लगभग 5000 रुपये नकदी चोरी हुई है।गेन्दू राम मरावी पटवारी के घर से 3 लाख रुपये का सोना चांदी,महेश श्याम ग्राम सेवक के घर का केवल ताला टूटा था।गिरानी धुर्वे स्वास्थ्य विभाग के घर से एक नग सोने का लाकेट व एक साइन किया हुआ चेक,करण धुर्वे के घर से सोने का एक लाकेट चोरी किया गया है।एक रात में अनुमान के अनुसार लगभग 20 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
क्षेत्र में दहशत– एक ही रात में नगर के 6 घरों में चोरी की घटना से नगर में दहशत व्याप्त हो गया है।वहीं पुलिस के नाइट गस्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।चोरों ने पर्याप्त समय लेकर 6 घरों का ताला कटर से काट कर चोरी कर ली,लेकिन किसी को कोई खबर नहीं लगी।
सीसी कैमरा में कैद हुई तस्वीर-शिव प्रसाद के घर लगे कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हुई है।जिनके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंच सकती है।तीन चोर फुटेज में दिखाई पड़ रहे हैं।जो आपस मे बातें करते हैं।सभी ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखे हैं।
सट्टा – जुआ जैसे सामाजिक अपराध चरम पर-नगर में सट्टा-जुआ तथा अवैध शराब,गांजा बिक्री जैसे सामाजिक बुराई से जुड़े कार्य चरम पर हैं।नगर के हर मोहल्ले के शराब की अवैध बिक्री खुले आम होती है।जिसके सेवन तथा इन कार्यों में नगर के युवा सहित आपराधिक प्रवित्ति के लोग जुड़ रहे हैं।इन सामाजिक बुराइयों के चलते ही नगर में चोरी,मारपीट सहित अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं।इसके साथ पोलिस प्रशासन के साथ आम लोगों को भी सहभागिता निभानी चाहिए,जिससे इन अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सके।
“नगर के वार्ड क्रमांक 14 में 6 घरों में चोरी होने की सूचना मिली है,रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपियों की पतासाजी कर कार्यवाही की जाएगी।”
भूपत सिंह धनेश्री,एसडीओपी पंडरिया।







