पंडरिया : महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई,जीवनी और आदर्शों को किया याद

पंडरिया-नगर के महाराणा प्रताप भवन में शनिवार दोपहर पंडरिया उपसमिति के अध्यक्ष प्रशांत सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीर शिरोणि महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।जिसके बाद महाराणा प्रताप के जीवनी व आदर्शों पर चर्चा कर देश के लिए उनके द्वारा दिये गए बलिदान से अवगत कराया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने की बात कही गई।
इस अवसर पर अलीपुर पंडरिया निवासी ठाकुर अखिलेश सिंह चौहान (दादा) अपने दादाजी स्व. दर्शन सिंह चौहान एवं दादी जी सीता देवी के स्मृति में 11000 रुपए उप समिति पंडरिया को महाराणा प्रताप मंगल भवन मरम्मत हेतु सहयोग प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रशांत सिंह चौहान अध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान,नरेन्द्र सिंह चौहान, मार्तण्ड सिंह चौहान एवं युवा अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत सिंह बैंस उपस्थित थे।