पंडरिया।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देश पर, मंडल अध्यक्ष बसंत बाटिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई–कुकदुर द्वारा VB-G RAM G कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बैठक प्रभारी चंद्रकुमार सोनी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा छत्तीसगढ़) ने कहा कि VB-G RAM G योजना ‘विकसित भारत–2047’ के विजन से जुड़ी हुई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अवसंरचना—सड़क, पानी, सिंचाई—को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि बुआई एवं कटाई के समय कार्य रोकने की व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और ग्रामीणों को बेहतर आजीविका, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

श्री सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह योजना मनरेगा की पूरक है और इसका उद्देश्य गांवों को केवल मजदूरी पर निर्भर न रखकर स्थायी विकास की ओर ले जाना है।
मंडल अध्यक्ष बसंत बाटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि VB-G RAM G कार्यक्रम के तहत
ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के बजाय न्यूनतम 125 दिन रोजगार,साप्ताहिक वेतन भुगतान,
डिजिटल निगरानी प्रणाली—बायोमेट्रिक/आधार वेरिफिकेशन, जियो-टैगिंग, AI आधारित डैशबोर्ड,
साप्ताहिक सार्वजनिक खुलासा एवं सोशल ऑडिट
जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़ेगा।
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत कुल 143 पंचायतों में से 123 पंचायतों में VB-G RAM G के तहत कार्य प्रगति पर है।
वर्तमान में 10,034 मजदूर कार्यरत हैं, पशु शेड निर्माण 6 स्थानों पर,जल संरक्षण कार्य 45 स्थानों पर,
निजी डबरी निर्माण 33 स्थानों पर चल रहा है।
साथ ही आवास से जुड़े कार्यों में 90 दिनों की मजदूरी को शामिल किया गया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को निरंतर रोजगार मिल रहा है।

कार्यक्रम में भास्कर देवांगन (सोसायटी अध्यक्ष, पंडरिया), अनुराग ठाकुर (सभापति, नगर पालिका पंडरिया), सुमिर पुसाम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, BLA-2, जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में एक स्वर में कहा गया कि VB-G RAM G कार्यक्रम गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है और यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई ने स्वच्छ मन और विचार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कराकर गांवों को शहरो से जोड़ा गया जो देश के लिये एक मिशाल है और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने आज शहर और गांव को लगातार निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है अनेक योजनाओं को लागू करके गांवों में विकास की गति आगे बढ़ रही है। आवास बिजली सड़क पानी को सीधे सीधे केन्द्रीय योजना से जोड़ा गया है। सीधे सीधे इसका लाभ ग्रामीणों को मिलता है। एक समय था जब देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कहना पड़ा कि मैं एक रुपया भेजता हूं पर पहुंचते – पहुंचते पन्द्रह पैसा हो जाता है,लेकिन आज वह स्थिति नहीं है। सांसद संतोष पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाते हुये,विधायक भावना बोहरा ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये नर सेवा नारायण सेवा की भाव को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने जा रही है। जिसे लोगों ने तन,मन, और निष्ठा पूर्वक सनातनियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है ।






