पंडरिया।ब्लाक के ग्राम कुंडा में आयोजित श्री राम कथा का रसपान करने विधायक भावना बोहरा पहुंची।
विधायक भावना बोहरा कुण्डा में सरदार पब्लिक स्कूल कुण्डा के तत्वधान में आयोजित सात दिवसीय दिव्य श्री राम कथा में एवं ग्राम कोलेगांव में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलेगांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं ग्राम भगतपुर में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा कार्यक्रम सम्मिलित हुई।

विधायक भावना बोहरा कुण्डा में आयोजित श्री राम कथा का रसपान करने पहुंची। वही श्रीमती बोहरा ने कथा व्यास का स्वागत करते श्री रामायण भगवान का दर्शन कर ग्राम कुण्डा सहित क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना की।
वही सरदार पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा रामजी आयेंगे आयेंगे राम आएंगे सुमधुर भजन पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जो सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।

रामकथा सुनने से जीवन सार्थक होता है–भावना बोहरा
विधायक भावना बोहरा ने उपस्थिति श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा रामकथा सुनना केवल एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि जीवन को सकारात्मक नैतिकता और शांति की ओर मोड़ने का एक शक्तिशाली माध्यम है।
यह श्रोता का मन को शुद्ध कर दिव्य गुणों का संचार करती है।जिसमें मर्यादा,प्रेम त्याग और कर्तव्यों का बोध होता है।सच्चे ज्ञान प्राप्त कर व्यक्ति के जीवन के जीवन से संशय समाप्त हो जाता है और वह मानवता के मार्ग पर अग्रसर होता है।
श्रीमति बोहरा ने कहा रामकथा विशेषकर रामचरित मानस का श्रवण जीवन में प्रेम विश्वास और भक्ति के भाव को गहरा करती है। जिससे जीवन सार्थकता की ओर बढ़ता है।
श्रीमति बोहरा रामकथा के संयोजक सुरेन्द्र सिंह की इस आयोजन के लिए सराहना की, वही कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने विधायक भावना बोहरा को रामायण भगवान की गुटका भेंट की।

इस अवसर भाजपा के दिनेश मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश्वरी महेंद्र घुतलहरे जिला पंचायत सदस्य, नंदनी साहू जनपद पंचायत के अध्यक्ष, छत्र किशोर सानू तिवारी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, महेंद्र घुतलहरे, सुरेश दुबे, ओम यदु,जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष कुण्डा बालमुकुंद चंद्रवंशी, महामंत्री मनहरण साहू, रामाधार साहू, गीताराम साहू, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कृष्णा चंद्राकर, रामाधार शर्मा, मोहन चंद्रवंशी, अमन खनुजा, रमन खनूजा, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सेवाराम कुर्रे, नीलेश गुप्ता, परसोत्तम निर्मलकर,गणेश सोलंकी, शशांक शर्मा ,देवेंद्र चंद्रवंशी, राजकुमार कश्यप, सूरज यादव ,रघुवीर सिंह चौहान,ललित साहू ,संतोष साहू, श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






