पंडरिया-नगर से सटे ग्राम मैनपुरा स्थित हरिनाला में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

पुल निर्माण होने से अब देवपुरा निवासियों को मैनपुरा व पंडरिया आने में सुविधा होगी।काफी लंबे समय से यह मांग की जा रही थी।पुल के लिए 92 .25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही पुरानी मांग थी,जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है।श्रीमती बोहरा ने कहा कि पुल बन जाने से देवपुरा व मैनपुरा के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांव ,गरीब किसान सहित सभी वर्गों के समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रही है।साथ ही सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किये जा रहे हैं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर,चंद्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला कुर्रे,अनुराग ठाकुर,ललित चंद्रवंशी,अशोक साहू,बलदाऊ साहू,गणेश साहू,गौकरण,हरिराम,सीताराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।