पंडरिया-पंडरिया विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक भावना बोहरा शनिवार को नगरवासियों से मुलाकात करेंगी तथा कई कार्यक्रम में शामिल होंगी।भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा सभी मंडल में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्य, मंडल के पदाधिकारी, समस्त मोर्चा / प्रकोष्ट के मण्डल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा के अध्यक्ष/ महामंत्री, शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक ,बूथ के अध्यक्ष,नगर वासी व क्षेत्र के आम लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ने बताया कि
विधायक श्रीमती बोहरा दोपहर 2:00 बजे नगर पहुंचेंगी।जिसके बाद गांधी चौक पंडरिया से होते हुए, मां महामाया मंदिर, बड़े पुल, समरूपारा , पुराना बस स्टैंड ,गांधी चौक में हनुमान मंदिर के पास समापन होगा।

- December 15, 2023