पंडरिया।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर प्रदेश के भाजपा सरकार द्वारा 25 दिसंबर को प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय में किसानों का दो वर्ष का बकाया बोनस की राशि का वितरण किया। इसी क्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनपद पंचायत पंडरिया प्रांगण में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजन कर किसानों को करोड़ों रुपए का बोनस राशि वितरण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तेलचित्र में दीपक जलाकर पुष्प माला अर्पित कर प्रारंभ किया गया।जिसके पश्चात विधायक बोहरा द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए जो योगदान बाजपेई ने दिया है, छत्तीसगढ़ के विकास एवं राजनीति के क्षेत्र में उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। यह योगदान प्रदेश के किसानों,राजनेताओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है। जिसे कोई दे नहीं सकता। कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर पांडेय द्वारा किया गया।श्रीमती बोहरा ने कहा कि विधानसभा के विकास के लिए मैने मुख्यमंत्री श्री साय से बात की कि हमारे विधानसभा के 7 मंडल है, जिसमे 2 मंडल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।कुई कुकदूर मंडल को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की बात रखी है। साथ ही सुदूर वनांचल क्षेत्र में आने का न्योता भी दिया।जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा निमंत्रण स्वीकार करते हुए आने की बात कही गई।
विधायक भावना ने कहा कि क्षेत्र के विकास करना है तो जनता और प्रशासन दोनों का साथ होना जरूरी है।तभी शासन सही तरीके से चल सकती है।पूर्व की सरकार में तालमेल सही ढंग से नही चल सका।इसी वजह से कर्मचारी परेशान थे,सिर्फ उनके कार्यकर्ताओ का चलता था। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरुण बघेल,कृषि अधिकारी के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप ठाकुर,कोमल सिंह ठाकुर व विकासखंड के सभी अधिकारी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष समुंद सेवाराम कुर्रे ,उपाध्यक्ष तुलस कश्यप, मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू,रवीश सिंह,कुलदीप सिंह, चंद्रकुमार सोनी ,कल्याण सिंह, प्रज्ञेश तिवारी ,रितेश सिंह,जल्लु साहू, सुखदेव धुर्वे ,नरोत्तम साहू, पुरन सिंह, सुमित तिवारी सहित सभी जनपद सदस्य एवम पार्टी के कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे। बोनस प्राप्त करते हुए हथमुड़ी सरपंच प्रतिनिधि बालमुकुंद चंद्रवंशी ने बताया कि उन्हें 2 वर्ष की बोनस राशि 60960 रुपए प्राप्त हुआ। बोनस प्राप्त कर विकासखंड के किसानों के साथ – साथ प्रदेश भर के किसानों के मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।बाघामुडा सोसायटी की पूर्व उपाध्यक्ष जानकी तिवारी ने बताया मुझे 2 साल का बोनस 40 हजार रुपये मिली है। मोदी की गारंटी अब धरातल स्थल में दिखना शुरू हो गया है।भाजपा की सरकार जो बोलती है,वो करती है।क्षेत्र के किसानों को 2 साल का बोनस मिलने से काफी खुश है और लोगो मे नई सरकार पर नई उम्मीद जगी है।क्षेत्र के किसान माखन तिवारी रामावतार देवचरण कुंजराम राजेन्द्र चंद्राकर ने बोनस राशि मिलने से हर्ष व्यक्त किये हैं।

- December 25, 2023