पंडरिया ।ग्राम खैरझिटी – घोघरा कला में हाफ नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मेला लगा। जहां सुबह से ही शिव भक्त के द्वारा शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे।महशिवरात्री के मेले में लोगों की भीड़ रही।इसी तरह कामठी मेले में भी सुबह से लोग बड़ी संख्या में पहुचते रहे।डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव में श्रद्धालु पूजा अर्चना व स्नान के लिए पहुचते रहे।









