पंडरिया : पौनी स्कूल में मनाया गया माता पिता पूजन दिवस

पंडरिया।ब्लाक के पौनी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को माता – पिता पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सभी बच्चों माता पिता का पूजन किया।विद्यालय के सभी बच्चे के माता पिता कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती माता की पूजा वंदना से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमेश्वर साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समलिया साहू, प्रधानपाठक वासुदेव सिंह,शिक्षक कर्नल तिवारी, विश्राम साहू,रमेश साहू, लेषु साहू ,जगन साहू, रामसहाय साहू सहित समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में किया गया।