पंडरिया।नगर के पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षक ने भिलाई में आयोजित तीन दिवसीय इनोवेशन और डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप में भाग लिया। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल (MIC), वाधवानी फाउंडेशन, स्कूल इनोवेशन काउंसिल, पीएम श्री, और स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। वर्कशॉप का उद्देश्य सुनियोजित प्रशिक्षण और गतिविधियों के माध्यम से नवाचार, समस्या समाधान क्षमता और उद्यमी सोच को बढ़ावा देना था। विद्यालय के छात्रों अंश धुर्वे और संस्कार ध्रुव ने विज्ञान शिक्षिका विद्या पटेल के साथ इस वर्कशॉप में पंडरिया का प्रतिनिधित्व किया।वर्कशॉप में छात्रों ने टीम वर्क से स्व-निर्मित प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया और उद्यमी कौशल, समस्या समाधान की बारीकियों को सीखा। विद्यालय के प्राचार्य श्री विकास कुमार शुक्ला ने वर्कशॉप में सहभागिता करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी और आगे भी नए नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।इस वर्कशॉप से छात्रों को नवाचार और डिज़ाइन थिंकिंग के क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिला, जो उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा।







