पंडरिया : उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए प्रदीप ठाकुर,विधायक भावना बोहरा ने किया सम्मानित

पंडरियाl75वी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा मुख्य अतिथि विधायक भावना बोहरा के द्वारा प्रदीप सिंह ठाकुर विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया का बेहतर मैनेजमेंट एवं NQAS तथा कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इससे पूर्व में ये 6 साल अपनी सेवाएं बस्तर में दिए है। कायाकल्प योजना 2014 में जब प्रारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, तब सबसे पहले 2015 में पहला कायाकल्प अवार्ड्स इनकी संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,भानुप्रतापपुर को दिया गया। 2016 में पूरे राज्य में अपनी सेवाओं के लिए पूरे राज्य में बेस्ट ChC का अवॉर्ड 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के द्वारा परेड ग्राउंड, रायपुर में दिया गया। इसी वर्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा द्वारा कायाकल्प में बेहतर प्रदर्शन के लिए संस्था को दिल्ली में दिया गया। 2016 में पुरे राज्य में कायाकल्प योजना में प्रथम इनाम से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया । ये सिलसिला 2017,18,में मिलता रहा 2018 में इनका ट्रांसफर कवर्धा में होने के पश्चात इनको chc भानुप्रतापपुर में national quality assurance standard award हेतु संस्था के सहयोग हेतु कांकेर cmho द्वारा कवर्धा cmho को पत्र लिखकर कार्य करने 15 दिनों के लिए बुलाया गया जिससे chc भानुप्रतापपुर nqas में certified होने में सफल रहा। इसके पश्चात कवर्धा के जिला अस्पताल तथा phc इंदौरी के NQAS certified होने में इनका अहम योगदान रहा है। उस समय जिले में क्वालिटी कंसल्टेंट के रूप में जिले में पदस्थ थे chc पंडरिया में पदस्त होने के पश्चात जिस ब्लॉक मे कभी कायाकल्प नाम की कोई चीज नही थी। वर्ष 2023 में राज्य में अवॉर्ड हेतु अपनी संस्था को महज 1 वर्ष के अंदर खड़ा कर पुरस्कार दिलाये। 2024 में पंडरिया के 23 संस्थानों का नाम कायाकल्प योजना में नॉमिनेशन हेतु नामाँकित है।