पंडरिया : सप्ताह भर से अधिक समय से बंद है सड़क निर्माण,बरसात में हो सकती है परेशानी

पंडरिया।नगर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे 130A में तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण चल रहा है।जिसका निर्माण पिछले 10 दिनों से बंद है।मुंगेली रोड रेहुटा के पास पेट्रोल पम्प से रौहा तक कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जा रहा है।जिसमें गांधी चौक से रौहा तक लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं घोघरापारा से रेहुटा पेट्रोल पंप तक एक साइड कांक्रीट सड़क का निर्माण हुआ है,जिसके बाद कार्य बंद है।यदि जल्द बरसात होगी तो इस जगह ट्रैफिक की भारी समस्या से गुजरना पड़ सकता है।इस मार्ग पर दिन भर भारी वाहन गुजरते हैं।यह बहुत ही व्यस्त मार्ग है।सड़क निर्माण में विलंब होने तथा बरसात होने से दिक्कतें बढ़ सकती है।


नाली निर्माण की प्रारंभ नहीं हुआ-उक्त निर्माणाधीन सड़क पर 7 मीटर कांक्रीट सड़क बनना है।जिसके बाद दोनों तरफ ढाई मीटर का साइड सोल्डर तथा सड़क के दोनों किनारों में 1.3 मीटर का नाली निर्माण प्रस्तावित है।अभी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।नाली का निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।नाली निर्माण नहीं होने तथा सड़क ऊपर छप जाने के कारण बरसात होने पर सड़क किनारे वाले घरों में पानी घुसेगा,जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
“गर्मी अधिक होने के कारण कांक्रीट सड़क पर दरारें आने की संभावना है,जिसके चलते कार्य बंद किया गया है।तापमान में कमी आने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
एआर पैग़वार, एसडीओ,नेशनल हाइवे सड़क।