पंडरिया : रहमान कापा नहर किनारे मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

पंडरिया।नगर से करीब 3 किलोमीटर दूर रहमान कापा नहर के किनारे रविवार सुबह एक नर कंकाल मिला।जिससे नगर सहित आस-पास में दहशत फैल गई।नगर में इन दिनों इस प्रकार की अनेक घटनाएं सामने आ रही है।नर कंकाल काफी पुराना था,देखकर जिसकी पहचान करना नामुमकिन था। पंडरिया पुलिस ने गुमसुदगी रिपोर्ट के आधार पर पतासाजी की।कंकाल पर लगे कपड़े के आधार पर पहचान की गई।कंकाल की पहचान नगर के नवापारा वार्ड क्रमांक 16 के प्रभुसिंह धुर्वे के रूप में की गई।जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है।पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि नगर के थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट 29-10-2025 को दर्ज कराई गई थी।इस आधार पर यह घटना करीब 4माह पुरानी है।कंकाल का फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है,जिसके बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।