पंडरिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश मे स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया।किन्तु नगर से सटे ग्राम मैनपुरा के पंचायत प्रतिनिधियों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा।गांव में कचरे फेंकने के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है।लोग सड़क पर कचरा फेंकने मजबूर हैं।पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार कचरा निदान के लिए मांग की गई है,लेकिन करीब दो हजार से अधिक आबादी वाले गांव में एक भी डस्ट बिन नहीं है।गांव में जगह -जगह कचरे का ढेर लगा रहता है।लोग नेशनल हाइवे पर कचरा फेंकते हैं,जो दिन भर धूल बन कर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है ,वहीं गांव में गंदगी पसरी रहती है।







