पंडरिया : नगर की नालियां कचरों से पटी, प्रशासन के साथ आम लोग भी जिम्मेदार

पंडरिया।नगर में नाली की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।यह तस्वीर बांधा तालाब शनि मंदिर के पास की है।नगर में लगभग सभी जगह नालियों की यही स्थिति है।किसी नाली में सही बहाव नहीं है।साथ ही नालियां एक दूसरे नालियों से जुड़े नहीं है।नालियों में कचरे भरे हुए हैं।पानी बहने के बजाय नाली में कचरे बहते हैं।इसके सफाई के लिए जहां नगर पालिका जिम्मेदार है,वहीं नाली में कचरा डालने के लिए आम लोग भी जिम्मेदार हैं।लोग कचरा कलेक्शन करने वालों को कचरा न देकर सीधे नालियों में कचरा डाल देते हैं।जिससे नालियां कचरों से पटी हुई है।नगर पालिका भी इनके सफाई के लिए कोई पहल नहीं करती है।
बरसात में सड़क पर बहेगा गंदा पानी– कुछ दिनों में बरसात का मौसम आ जायेगा।जिसके बाद नालियों में कचरा जमा होने के कारण पानी नाली के न बहकर सड़कों में बहेगा।जिसके बाद पूरा गंदगी सड़क पर बहता हुआ दिखाई पड़ेगा।नगर में गंदे पानी की निकासी ले लिए नाली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण नगर वासियों को हर वर्ष इस समस्या से गुजरना पड़ता है।इसके लिए नगर पालिका को नियमित सफाई करानी चाहिए तथा आम लोगों को भी नाली के कचरा फेंकने से परहेज करना चाहिए।
समिति का सफाई अभियान बंद-नगर में सफाई कार्य करने वाली महामाया सेवा समिति का कार्य पिछले कुछ महीनों से बंद है।जिसके द्वारा नगर के सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कार्य किया जाता था।समिति का सफाई कार्य बंद होने का प्रभाव भी नगर में स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है।