पंडरिया।नगर पालिका पंडरिया को आदर्श समृद्धि योजना में शामिल किया गया है।।जिससे नगर में बुनियादी सुविधाओं से लेकर स्मार्ट सिस्टम तक विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को और गति मिलेगी।
आदर्श शहर समृद्धि योजना के प्रथम चरण अंतर्गत प्रदेश के 32 नगरी निकाय क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद को शामिल किया गया है।जिले में अब पंडरिया के सभी आवश्यक विकास कार्य मे तेजी आएगी।जिसके लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए समस्त नगर वासियों को बधाई दी है।

इस योजना के अंतर्गत नगर में सड़क, नाली, पेयजल, ट्रांसपोर्ट, पार्क, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ई-गवर्नेस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा, सोलर एनर्जी, जल संरक्षण और शिकायत निवारण प्रणाली विकसित किया जाएगा। श्रीमती बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित एवं समृद्ध बन रहा है।





