पंडरिया : गांव चलो घर चलो अभियान के तहत कुकदूर मंडल में हुआ आयोजन,ग्रामीणों से किया संवाद

पंडरिया- रविवार को भाजपा प्रदेश के आवाह्न पर जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश पर , विधायक भावना बोहरा के कुशल में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में बस्ती चलो, मोहल्ला चलो, गांव की ओर चलो अभियान के तहत् कुकदुर मंडल ग्राम कामठी बुथ नम्बर 62 में रंगमंच भवन में बैठक आयोजित किया गया था।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारी रहे।जहां परिवारजन से भेंट मुलाकात कर श्रीफल एवं भाजपा के गमछा से सम्मानित किया गया तथा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्य एवं योजनाओं को आमजन में हो रही कार्य को लाभार्थियों से मिलकर पूछा गया।जिसमें प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड,जनमन योजना से हो रहे विकास कार्यों,v.b.gram gj योजना मनरेगा के नाम बदलकर 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने और काम नहीं मिलने पर भत्ता देने एवं अनेकों स्थानीय उत्पाद को शामिल होने पर जानकारी दी गई । राज्य सरकार के द्वारा कई जनहित कार्य को जनता के बीच बात रखी गई। जिसमें महतारी वंदन योजना, मुफ्त खाद्यान योजना, तेंदुपत्ता, स्कुली छात्रों को उनके पढ़ाई-लिखाई के लिये आवास नहीं मिलने पर मकान किराया देने तथा बिजली विभाग में सालों-साल से बिजली बील को माफ करने और नियमित करने जिसमें प्रदेश के लगभग 28 लाख लोगों को फायदा हो रहा है।किसानों के धान का कीमत एक मुफ्त₹3100 और 21 क्विंटल खरीदने पर पूर्ण भुगतान और माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष तीन किस्तों में सम्मान निधि के रूप पर₹6000 देने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भूमिहीन मजदूरों को 10000 देने जैसे अनेक योजनाओं को घर-घर जाकर जानकारियां दी गई। सबसे ज्यादा खुशी घर परिवार वालों को आवास मिलने पर हुआ और यह आवास पक्का निर्माण होने जा रहा है।लोगों का कहना था कांग्रेस सरकार पहले इंदिरा आवास देते थे, परंतु उसे इंदिरा आवास का निशान नहीं है।हम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं।जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात लोगों को पक्का आवास शौचालय निर्माण एवं नल जल मिशन से हर घर तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बहुत ही प्रशंसनीय है। इस तरह से ग्रामीण जनों में मुख्यमंत्री विष्णु व्यवसाय एवं प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को हृदय से आभार धन्यवाद दे रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे को भी याद करते हुए केंद्र सरकार की जनमन योजना कोसराहा तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्यों के अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा कोचिंग क्लास एवं रायपुर में किसी मरीज को उपचार हेतु भर्ती होने पर उनके परिजनों के लिए देवेंद्र नगर रायपुर में आवास भजन एवं रहने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने पर विधायक भावना बोहरा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला की ओर से प्रभारी चंद्र कुमार सोनी , भाजपा मंडल प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर पाण्डेय , महिला मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह ठाकुर, काजल सिंह ठाकुर ,मंडल कार्य समिति के सदस्य आलोक सिंह ठाकुर , ग्राम पंचायत कामठी के सरपंच ,पंचगण,सोसायटी अध्यक्ष भाजपा बुथ कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी तथा बहुतयात संख्या में महिलाओं उपस्थित रही ।