पंडरिया।नगर के व्यापारी संघ का पुनर्गठन शनिवार को गुप्ता धर्मशाला में किया गया।जिसमें नगर के वरिष्ठ व्यसायी विजय जायसवाल को व्यापारी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष का मनोनयन दो वर्ष के लिए किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि वे सभी व्यापारी के हितों को ध्यान में रखकर तथा सामंजस्य के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि नगर के व्यापारी गतिविधियों के साथ सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के लिए भी व्यापारियों के सहयोग के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि जल्द ही अगली बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।श्री जायसवाल में मनोनयन पर नगर के सभी व्योपारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
